फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, अस्पताल के स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बारड़ा निवासी सुरेंद्र लांबा ने सिविल सर्जन को शिकायत देकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल स्टाफ उसे गुमराह करता रहा। जिस कारण उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की डिलवरी में मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र लांबा ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ में साइबर कैफे चलाते हैं। 19 नवंबर को वह अपनी पत्नी मनेश कुमारी को डिलवरी के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में लेकर गया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं ।शाम तक नार्मल डिलवरी हो जाएगी। सुरेंद्र ने बताया कि अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद किसी जरूरी कार्य के लिए बाजार में आ गया। जब वापस पहुुंचा तो अस्पताल स्टाफ ने कहा आपकी पत्नी की हालत गंभीर है। स्टाफ ने किसी चिकित्सक को नहीं बुलाया। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि आप अपनी पत्नी को निजी अस्पताल ले जाओ। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन नहीं है। ऑपरेशन कर केवल मां को ही बचा सकेंगे।
आरोप लगाया कि स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई। सीसीटीवी की फुटेज, डाक्टर की फोन लोकेशन चैक करवाकर बोर्ड द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। लापरवाही करने वाले कर्मचारी, डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए। पीड़ित सुरेंद्र लांबा ने शिकायत की एक प्रति मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, एसएमओ, एसीएस हेल्थ, डीजी हेल्थ, मुख्य सचिव ,स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, आईजीवी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें