संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक आक्रोश रैली निकाली। वहां दोनों नेताओं के पुतले जलाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की चुप्पी को उनकी सहमति करार दिया और कहा कि जब तक दोनों नेता माफी नहीं मांगते है तबतक भाजपा का राष्ट्रव्यापी विरोध जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के हिस्सा लिया। प्रदर्शन में जिला प्रभारी शंकर धूपड़, अभय सिंह यादव, कमलेश सैनी, दयाराम यादव, अजीत कलवाड़ी, डॉ. राकेश, सीताराम यादव, किशन बोहरा, योगेश शास्त्री, पूरनचंद गोठड़ी, शिवरतन, जोगिंदर राजपूत, महिपाल यादव, वासुदेव मौजूद रहे।