फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-JJP गठबंधन: पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा बोले- चौधरी देवी लाल हमारे बिना, हम उनके बिना कभी नहीं रहे

Fri, 16 Jun 2023 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बातों ही बातों में गठबंधन को जायज बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ठीक चल रही है। चुनाव आएंगे तो आपको बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सुनीता दांगी का स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि भाजपा- जजपा लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगी। पिछले साढ़े तीन साल से सरकार ठीक चल रही है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। शुक्रवार को सुनीता दांगी चरखी दादरी में प्रस्तावित महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा रैली के लिए महिलाओं को निमंत्रण देने पहुंची थी।

विज्ञापन


इस दौरान वो पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ आवास पर भी पहुंची जहां पर पूर्व मंत्री ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुनीता दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में बहुत सराहनीय कार्य किए हैं।

उनकी उपलब्धियों को बताने के लिए पूरे प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन रैलियों से 2024 चुनाव का शंखनाद भी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जून को चरखी दादरी में आयोजित रैली में प्रदेश प्रभारी विप्लब देब तथा प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बातों ही बातों में गठबंधन को जायज बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल हमारे (भाजपा) बिना कभी नहीं रहे, हम (भाजपा) चौधरी देवीलाल के बिना कभी नहीं रहे। सरकार ठीक चल रही है।

चुनाव आएंगे तो आपको बता दिया जाएगा। इस मौके पर सुधीर दीवान, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्चना ठाकुर, निर्मला तंवर, शहरी मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, श्याम लाल शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें