फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव नरेंद्र की छवि को खराब कर रही है भाजपा : राव होशियार सिंह

Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। कांग्रेस नेता राव होशियार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी छवि को खराब करने के लिए भाजपा ने यह साजिश रची है।
उन्होंने कहा कि जो केस पिछले 12 वर्षों से निष्क्रिय पड़ा था उसे अब अचानक सक्रिय किया जाना भाजपा की बौखलाहट और प्रतिशोध की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सरकार के दबाव में बिना किसी नोटिस के की गई यह कार्रवाई भाजपा की घबराहट और कांग्रेस संगठन की बढ़ती मजबूती से उपजे भय का परिणाम है।
विज्ञापन

पिछले 25 दिनों में कांग्रेस संगठन ने जिस सशक्त और अनुशासित कार्यशैली का परिचय दिया है, उससे भाजपा सरकार स्पष्ट रूप से विचलित है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है। आज भाजपा शासन में जनता त्राहिमाम है।
विज्ञापन

जहां आमजन के साथ विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और सरकारी खरीद गायब है। जिससे किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें