फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेड़ों की टहनियों की छंटाई शुरू

Sat, 25 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:67- बिजली निगम की ओर से भगवान परशुराम मार्ग पर पेड की कटाई करते कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। बिजली निगम की टीम ने शनिवार को शहर के 11 हट्टा बाजार में पेड़ों के टहनियों की छंटाई की।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का दावा है कि आगामी दो सप्ताह के समय में यह कार्य पूरे शहर में किया जाएगा। विशेषकर उन स्थानों पर पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा जो लाइनों पर आए दिन फाल्ट का कारण बन रहे हैं।
दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि निगम की ओर से शनिवार से लाइनों के सहारे से टहनियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अब शहर में पेड़ों की टहनियों से लाइनों में फाल्ट नहीं होगा जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

शहर में अनेक स्थानों पर पेड़ों की टहनियां लाइनों के तारों पर पहुंच गई हैं। विशेषकर यह समस्या शहर के बाहरी क्षेत्र में बनी हुई है लेकिन अब जल्द ही इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें