फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में नया इतिहास रचने जा रही है भाजपा : डॉ. यतेन्द्र राव

Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता ने भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है, उसी का प्रभाव बिहार की जनता के उत्साह और समर्थन में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में पिछले 11 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है।
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हुई हैं और भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा नई ऊंचाइयों को छू रही है। यही कारण है कि बिहार की जनता भी मोदी जी की नीतियों और एनडीए गठबंधन के कार्यों पर पूरा भरोसा जता रही है।

डॉ. राव ने कहा कि बिहार के मतदाता अब जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से उकता चुके हैं। जनता अब उस राजनीति को प्राथमिकता दे रही है जो विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मूल्यों पर आधारित है। विपक्ष ने जनता को सिर्फ झूठे वादे दिए, जबकि भाजपा ने धरातल पर काम कर दिखाया है।
विज्ञापन

चाहे वह गरीबों को पक्के मकान देना हो, किसानों को सहायता, युवाओं को रोजगार अवसर या देश की सुरक्षा को मजबूत करना। मोदी ने गुजरात में विकास का जो मॉडल स्थापित किया, आज वही पूरे भारत के विकास का आधार बन चुका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें