फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की बंपर आवक, आज नहीं होगी खरीद

Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। बाजरे की अधिक आवक होने के कारण सोमवार को अनाज मंडी में फसल की खरीद नहीं होगी। मंडी परिसर में बड़ी मात्रा में बाजरा आ चुका है जिससे पर्याप्त जगह की कमी हो गई है।
मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सुनीता ने बताया कि सोमवार को खरीफ फसल की खरीद बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मुख्य रूप से हाल ही में हुई बाजरे की रिकॉर्ड तोड़ आवक के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन

कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पूरी तरह से किसानों की सहूलियत और उनकी उपज की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। अवकाश के दिन का उपयोग मंडी में अनाज को व्यवस्थित करने, जरूरी साफ-सफाई करने और रखरखाव के कार्य पूरे करने में किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह का नुकसान या असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि मंडी में व्यवस्था सुधरने के बाद खरीद प्रक्रिया और भी सुचारू रूप से चल पाएगी। ऐसे में सभी किसान सोमवार को अपनी कृषि उपज लेकर मंडी में न आएं। इसी तरह, सभी व्यापारियों और आढ़तियों से भी आग्रह है कि वे इस दिन कृषि उपज की खरीद या बिक्री का कोई कार्य न करें। मार्केट कमेटी ने सभी से आदेश का पालन करने और मंडी के सुचारू संचालन में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार अब हर किसान को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ई-खरीद पोर्टल पर गेटपास जनरेट करना होगा। इसके बाद मंडी में कर्मचारी क्यूआर कोड स्कैन कर फसल की खरीद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें