फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी में भाजपा तो नारनौल में निर्दलीय प्रत्याशी चेयरमैन निर्वाचित

विज्ञापन
कमलेश सैनी का विजय जुलूस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। निकाय चुनाव में महेंद्रगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन भाजपा के रमेश सैनी, नांगल चौधरी नगर पालिका के चेयरमैन भाजपा की प्रिया सैनी निर्वाचित की गईं। वहीं नगर परिषद नारनौल सीट निर्दल कमलेश सैनी ने जीत दर्ज कराई। महेंद्रगढ़ नगरपालिका में रमेश सैनी ने निर्दल प्रत्याशी नवीन राव को 4398 मतों तो नांगल चौधरी नगरपालिका में भाजपा की प्रिया सैनी ने निर्दल प्रत्याशी उर्मिला को 137 मतों से हराया है। वहीं नगर परिषद नारनौल में निर्दल कमलेश सैनी अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा की संगीता यादव को 14634 मतों से हराकर चेयरमैन बनीं। वह जजपा से बागी होकर चुनाव लड़े थे। कुल मिलाकर जिले की तीनों चेयरमैन की सीटों पर सैनियों का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

महिला आईटीआई परिसर में बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। नारनौल की 11 राउंड, महेंद्रगढ़ पांच और नांगल चौधरी की चार राउंड तक मतगणना चली। नारनौल से चेयरमैन पद की निर्दल प्रत्याशी कमलेश सैनी की पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। मात्र तीसरे राउंड में संगीता यादव को कमलेश से ज्यादा वोट मिले थे। शेष राउंड में कमलेश बढ़त बनाती चली र्गइं। कमलेश सैनी अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव को 14634 मतों से हराया। कुल 54146 वोट पड़े थे जिसमें कमलेश सैनी ने 27702 वोट प्राप्त किए जबकि भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव 13068 वोटों पर सिमट कर रह र्गइं। इसके अलावा आप प्रत्याशी सोनू सैनी 2309, इनेलो प्रत्याशी सुनीता सैनी, निर्दल प्रत्याशी ममता शर्मा को 4318, माया बाई 3538, सावित्री संघी 372, सीमा को 1444 वोट मिले। जीत के बाद कमलेश सैनी का शहर के बीचों बीच विजयी जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
-
बाक्स:
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। महाबीर चौक के पास बैरिकेडिंग कर रेलवे रोड तथा अस्पताल जाने वाला रास्ता बंद कर दिया था। मतगणना केंद्र तक तीन जगह जांच हो रही थी। हर किसी का परिचय पत्र देखा जा रहा था ताकि कोई अज्ञात व्यक्ति अंदर जाकर किसी घटना को अंजाम न दे दे। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, चाबी, बेल्ट तथा पेन चॉबी नहीं ले जाने दिया गया। चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

-
यह मेरी नहीं छत्तीस बिरादरी की जीत है। शहर की जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। अब शहर विकास की ओर अग्रसर होगा।- कमलेश सैनी, विजयी चेयरपर्सन, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें