फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश की गृहिणियों को महंगाई का दिया तोहफा : डॉ. राजवती

विज्ञापन
फोटो 8सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी करने पर प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस जिला अध्य - फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को नारनौल में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि महिला दिवस पर भाजपा ने देश की गृहिणियों को महंगाई का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ा है जिससे खासकर गृहिणियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ममता, माया, मायावती, रीना, नीतू और सुमन उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें