फोटो 14रेवाड़ी रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित बैठक को संबोधित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकार
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से रेवाड़ी रोड स्थित निजी गार्डन में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने कृष्ण बेदी का स्वागत साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन और विकास को प्राथमिकता देती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जीवंत संकल्प है, जिसे हर कार्यकर्ता अपने जीवन में आत्मसात करता है। यतेंद्र राव ने कहा कि पार्टी कि वास्तविक ताकत इसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्यरत रहते हैं।
संगठन की सफलता में बूथ स्तर तक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, जिला प्रभारी शंकर धूपड़, पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, डॉ. राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।