फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामपुरा में दो घरों में आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 29 Jul 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17रामपुरा गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव रामपुरा में चोरों ने दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में अटेली थाना के गांव रामपुरा नावदी निवासी रविंद्र ने बताया कि सोमवार रात चोर घर में अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक पैंडल सोने का, एक जोड़ी सोने की बाली, सात जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं चोर करीब 40 हजार रुपये नकद तथा बच्चों की एक गुल्लक भी चुराकर ले गए। सुबह इस घटना के बारे में उनको पता चला। वहीं दूसरी ओर चोरों ने इसी रात को पास लगते हुए रमेश कुमार के घर में भी चोरी की। यहां से चोर जंगला तोड़कर घर के अंदर घुसे। जहां से चोरों ने एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक कंठी, एक सोने की अंगूठी के अलावा पांच चांदी की अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पाायल, 15 चुटकी व 35 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस को शिकायत देकर उन्होंने चोरों को तलाश कर सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें