फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: गहली गांव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव का विरोध, काले झंडे दिखाकर की नारेबाजी

Wed, 18 Sep 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और काले झंडे दिखाए। हालांकि, डॉ. अभय सिंह यादव ने थोड़ी देर के लिए युवाओं के बीच रुककर स्थिति को समझने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं का प्रचार-प्रसार तेजी पकड़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही कई जगहों पर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव को गहली गांव में चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गांव में पहुंचते ही कुछ युवाओं ने डॉ. अभय सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और काले झंडे दिखाए। हालांकि, डॉ. अभय सिंह यादव ने थोड़ी देर के लिए युवाओं के बीच रुककर स्थिति को समझने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ गए। बावजूद इसके, युवा लगातार नारेबाजी करते रहे और काले झंडे दिखाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें