नारनौल में बिशन सैनी को सैनी महासभा हरियाणा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर समाज में उत्साह और समर्थन देखा गया। बिशन सैनी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प जताया।
नारनौल। बिशन सैनी को सैनी महासभा हरियाणा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि सैनी वर्तमान में नारनौल सैनी सभा के प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि बिशन सैनी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। बिशन सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं को सही दिशा देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। संवाद