फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गि रफ्तार,दो दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने सरस्वती स्कूल पुल बाजार के पास एक बाइक चोर को काबू किया।
विज्ञापन

आरोपी बाइक लेकर जाने की फिराक में था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की शाम संजय शर्मा ने बाइक चोरी की शिकायत दी थी। संजय ने बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिटी हार्ट के पास से बाइक चोरी कर ली है। जिस पर थाना शहर ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम को शहर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बाइक को ले जाते हुए एक युवक को लोगों ने सरस्वती स्कूल पुल बाजार में पकड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने बाइक चोरी करनी कबूल की है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान झुंझुनूं राजस्थान निवासी अनिल कुमार के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मास्टर चाबी से ताला तोड़कर उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी अनिल कुमार एक शातिर चोर है। पूछताछ में अन्य मामलों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें