फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर समेत 12 नए कोरोना वायरस के केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 12 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6470 हो गई है। वहीं सोमवार को 18 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी गई। अभी तक जिले में 6377 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और 17 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 76 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 14 दिसंबर तक 124867 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 79202 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 118954 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 963 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। नारनौल में गर्ल्स कॉलेज की एक लेक्चरर कोरोना मरीज मिली है।
कोरोना संक्रमित की सूची
भौड़ी-1, राजकीय महिला कॉलेज नारनौल-1, स्याना-1, अटेली मंडी-2, मोहनपुर-1, भोजावास-1, गागडवास-1, तलोट बसीरपुर-1, कैलाश नगर नारनौल-1,करीरा कोटिया -1,मोहल्ला संगीवाड़ा नारनौल-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें