फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान, साथी घायल

Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र के बुढवाल गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में अलवर के गांव दौलतपुरा निवासी विश्राम कुमार ने बताया कि उसके पिता चुन्नालाल राज मिस्त्री का कार्य करता थे। उनके साथ पड़ोसी गांव समरा निवासी राजू भी काम करता है। मंगलवार देर शाम नारनौल से काम खत्म कर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वह बुढवाल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों घायलों को नांगल चौधरी सीएचसी में उपचार के लिए दाखिल करवाया, जहां चुन्नालाल ने दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठे व्यक्ति का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें