फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: बाइक के आगे गोवंश आने से बिगड़ा संतुलन, एक की मौत व चालक गंभीर; मृतक ने मांगी थी लिफ्ट

Sun, 04 Aug 2024 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद बवाल में स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम को वह बावल से घर आ रहा था। रास्ते में किसी बाइक सवार से लिफ्ट मांग ली। रास्ते में पहुंचे तो अचानक बाइक के सामने गोवंश आ गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल-नांगल चौधरी मार्ग पर बाइक के सामने बेसहारा पशु आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक व्यक्ति बावल में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। वह शनिवार को छुट्टी लेकर आया था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। मृतक की पहचान नांगल चौधरी खंड के शहबाजपुर की ढाणी त्रियाला निवासी राजेंद्र के रूप में हुई हैं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद बवाल में स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम को वह बावल से घर आ रहा था। रास्ते में किसी बाइक सवार से लिफ्ट मांग ली। इस दौरान वह नांगल चौधरी  रोड पर एचपीएस स्कूल के पास करीब साढे आठ बजे पहुंचे तो अचानक बाइक के सामने गोवंश आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक व पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। रविवार को मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक व्यक्ति के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें