नारनौल। शहर के मानक चौक पर व्यापारी से रंगदारी मांगने और गोली चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी मोहित उर्फ लंगड़ी और मोहल्ला दशमेश नगर निवासी अभिषेक उर्फ काली के रूप में हुई थी।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ लंगड़ी से एक अवैध देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक खोल बरामद किया है। आरोपी अभिषेक उर्फ काली से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।