फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीकानेर दानापुर साप्ताहिक ट्रेन का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर होगा ठहराव

Fri, 26 Apr 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेद्रगढ़। रेलवे विभाग की ओर से बीकानेर से दानापुर स्टेशन (बिहार) तक नई स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इस गाड़ी का अमृत योजना में शामिल महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
विज्ञापन

यह गाड़ी 2 मई से 28 जून तक चलेगी प्रत्येक वीरवार को बीकानेर स्टेशन से सुबह 10.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे सादलपुर, 3.15 बजे लुहारू व 3.45 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन रवाना होकर शाम 6 बजे दिल्ली, रात को 10.35 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12.03 बजे बरेली, शाम 3.40 बजकर लखनऊ, 8.45 बजे वाराणसी, रात 11.37 बजे बक्सर स्टेशन से आरा होते हुए शुक्रवार को देर रात 1.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से शाम 4.20 बजे वापसी के लिए रवाना होकर सुबह 9 बजे वाराणसी, दोपहर 2.40 बजे लखनऊ, शाम 6.16 बजे बरेली, रात 11.35 बजे दिल्ली, देर रात 2.35 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 3.29 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4.15 बजे लौहारु, सुबह 5.50 बजे सादलपुर व शनिवार को रात 11.40 बजे बीकानेर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने स्पेशल नई ट्रेन का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव देने पर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले इस रूट पर लंबी दूरी की प्रतिदिन कोई रेल सेवा नहीं हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन लंबी दूरी की गाड़ी का संचालन की लंबे समय से मांग की जा रहीं हैं। लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन शुरू होने यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ रेलवे की आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। रेलवे के उच्चाधिकारियों से मांग है कि इस गाड़ी का संचालन स्थाई रूप से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें