कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर के वीरसिंह यादव ने ने गांव के बाबूलाल आर्य के 20 हजार रुपये लौटाकर समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है। दौंगड़ा अहीर निवासी बाबूलाल आर्य सेवानिवृत मुख्याध्यापक हैं।
वीरवार को गांव में स्थित पीएनबी बैंक से रुपये निकाल कर ला रहे थे तो रास्ते में वह रुपये कहीं पर गिर गए। घर आने के बाद जब उन्होंने जेब में देखा तो वह रुपये नहीं मिले। अपने स्तर पर खूब तलाश की लेकिन कहीं पर भी उन्हें वह रुपये नहीं मिले। वीर सिंह यादव ने बाबूलाल आर्य को बताया कि वह रुपये के साथ मौजूद दस्तावेजों पर अंकित पते के आधार पर यहां पहुंचा। बाबूलाल आर्य के घर पहुंच कर 20 हजार रुपये की नकदी बाबूलाल आर्य को सौंप दी। बाबूलाल आर्य ने वीर सिंह यादव का आभार जताया है।