फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भावना प्रथम

Thu, 30 Jan 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12महिला कॉलेज में जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। संवाद - फोटो : कुरारा कस्बे में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाते नगर पंचायत कर्मी।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को नेशनल यूथ डे फॉर साइट कैंपेन के अंतर्गत रेड रिबन क्लब ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

कॉलेज में यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें भावना बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मुस्कान बीएसी प्रथम वर्ष ने द्वितीय तथा छात्रा सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कॉलेज छात्राओं द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

रेड रिबन क्लब संयोजिका साधना यादव ने छात्राओं को जागरूक किया। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में इको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वाले विभिन्न तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. गीता यादव ,डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. नीलम यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. दीपिका राणा व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें