फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय मजदूर संघ का नारनौल में प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महेंद्रगढ़ जिले में 17 अगस्त को सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागीय यूनियनों के कार्यकर्ता अपनी लंबित मांगों को लेकर पुराना लघु सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए आमसभा की।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष आशीष गौरा की अध्यक्षता में यह सभा हुई। जिला मंत्री हरकेश ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एचकेआरएनएल कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कार्ड जारी करने का वादा किया था। 15 अगस्त तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने मांगों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक का आश्वासन भी दिया था पर चार माह बाद भी कोई बैठक नहीं हुई। हरकेश ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
आशीष गौरा ने स्कीम वर्कर्स की अवधारणा पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं से अधिक काम लिया जाता है पर उन्हें वर्कर नहीं माना जाता। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र ने बताया कि उच्च न्यायालय ने एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिया है जिसे सरकार चुनौती दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और रिक्त पदों को भरने सहित नौ सूत्री मांगें रखीं।
विज्ञापन

बाद में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सभा में समग्र शिक्षा के सुशील लांबा, मनिंदर यादव, महेंद्र, बिजली बोर्ड से कर्मबीर जाखड़, उमेश कुमार, ट्यूबवेल ऑपरेटर से सुरेंद्र मकसूसपुर, भवन निर्माण से रमेश, एजुसेट चौकीदार से प्रमोद, आशा वर्कर सुशीला, हरियाणा रोडवेज से यजेंदर यादव, एनएचएम से विनोद राव व स्नेहलता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें