फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में रामलीला को लेकर तैयारी करते पदाधिकारी व सदस्य
महेंद्रगढ़। श्रीरामलीला परिषद की ओर से पहली बार परिषद के बाहर शहर के परशुराम चौक पर राम-भरत मिलाप का मंचन किया जाएगा। भरत शहर के मुख्य बाजार से परशुराम चौक पर पहुंचेंगे।
जब भगवान श्रीराम के मिलने के लिए भरत बाजारों से परशुराम चौक तक पहुंचेंगे तो इसका परशुराम चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दर्शकों को लाइव दिखाया जाएगा। परिषद की ओर से इस दृश्य को मार्मिक रूप से दिखाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परशुराम चौक पर 500 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी।
फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में रामलीला को लेकर तैयारी करते पदाधिकारी व सदस्य
फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में रामलीला को लेकर तैयारी करते पदाधिकारी व सदस्य