फोटो संख्या:68- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में बीएड- रिपेअर की परीक्षा देते विद्यार्थी---संव
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार से बीएड के रीअपीयर की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक से संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन 238 विद्यार्थियों ने परीक्षा में बैठे। राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी की ओर से महाविद्यालय में बीएड रीअपीयर की परीक्षा शुरू की गई है।
प्रथम दिन बीएड प्रथम वर्ष की चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग विषय की दी। बीएड के 238 विद्यार्थी परीक्षा में बैठने थे जिसमें से 193 विद्यार्थी उपस्थित और 45 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक ढ़ग से संपन्न हुई।
परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने के लिए दो टीमें बनाई गई है। इसके अलावा स्टाफ सदस्यों को भी परीक्षा शांतिपूर्वक करवाने को लेकर निर्देश दिए गए है। बीएड रीअपीयर की परीक्षा 28 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक रहेगी।