फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में बीडीपीओ ने सुनीं 17 लोगों की समस्याएं

Fri, 28 Jun 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बीडीपीओ रेणु लता यादव ने वीरवार को समाधान शिविर में 17 लोगों की शिकायतें सुनीं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
बीडीपीओ ने बताया कि समाधान शिविर में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो सकेगी।
विज्ञापन

समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र व बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामले की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान मैनेजर रवि तंवर ने बताया कि फैमिली आईडी से संबंधित 41 शिकायत आईं जिनमें से 30 का मौके पर समाधान किया व जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप ने बताया कि आज 46 बुढ़ापा पेंशन व 2 दिव्यांग पेंशन बनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जिला अध्यक्ष भाजपा पवन खैरवाल, तहसीलदार अटेली संजीव नागर, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, एसईपीओ मोहनलाल, जिला कल्याण विभाग से ममता, आशुलिपिक ब्रह्मानंद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रवीण यादव, क्रीड विभाग से अनिता सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें