फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन चुनाव... अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त

Wed, 29 Jan 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- बार एसोसिएशन के चुनाव के बारे में जानकारी देते नियुक्त किए चुनाव अ​धिकारी  विनो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के वार्षिक चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव 28 फरवरी को होगा। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ की ओर मंगलवार को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा की ओर से विनोद सिंह तंवर एडवोकेट को चुनाव अधिकारी और आलोक खैरवाल एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त की सूची भेजी गई है। चुनावों में बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के 272 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता आलोक खैरवाल लगातार तीसरी बार नियुक्त किया गया है।
इंसेट
- नोटिस बोर्ड और ग्रुप में जारी की गई सूची
चुनाव अधिकारी विनोद सिंह तंवर व सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 के बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नियुक्त किया गया है। इस बार चुनाव में 272 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसकी सूची नोटिस बोर्ड व बार एसोसिएशन के ग्रुप में डाली हुई है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव बार काउंसलिंग पंजाब एंड हरियाणा के नियमानुसार करवाया जाएगा। बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें