फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संदीप यादव को बनाया माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी सिसोठ का प्रधान

Wed, 29 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ। माता भूरा भवानी मंदिर परिसर सिसोठ में गांव के सभी सदस्यों की बैठक हुई। मंदिर कमेटी सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर नई मंदिर कमेटी का गठन करने के लिए बैठक की गई।
विज्ञापन

सरपंच विरेंद्र ने कहा कि मंदिर परिसर में नई कमेटी के गठन से पहले प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया। सदस्यों ने नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूर्व सरपंच जसराम को अस्थायी अध्यक्ष बनाया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से संदीप यादव को नया प्रधान चुना, विजय सिंह व विक्रम यादव को उप प्रधान, मास्टर अनिल कुमार को सचिव, परमजीत को कोषाध्यक्ष, संदीप को सह सचिव और मुकेश चौहान को प्रेस सचिव चुना गया।
इसके अलावा विजय, रामकिशन, सूबे सिंह, विजय, रणधीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अतिरिक्त नई कमेटी के सहयोग के लिए 21 नये सदस्य भी बनाए गए। इनमें सूरत सिंह चेयरमैन, बलजीत, विक्रम, राजू शर्मा, दिनेश, राधेश्याम, विनोद, मदनलाल, सुनील कुमार, रिंकू, शिव कुमार, प्रवेश, रवि कुमार, दीपक, अमित, सुन्दर, अजय राजन, सतीश, सत्यप्रकाश, असीम यादव नए सदस्य बनाए गए हैं। इसके बाद नई कार्यकारिणी को ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई गई। नव नियुक्त प्रधान संदीप यादव ने कहा कि उसे जो मंदिर कमेटी के प्रधान की जिम्मेवारी दी गई है। वह उसको पूरी ईमानदारी से निस्वार्थ भाव से निभाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुभाष चंद, सुरेश पंच, मनफूल, ओमकार, आजाद, मामन, बंशीलाल, भानप्रकाश, मोहित सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें