फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री के लिए ऑक्सीजन गैस की सप्लाई पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोराना वायरस संक्रमण के कारण बाजार में ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कम हो गई है। इससे घर पर ऑक्सीजन के सहारे रहने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। इस कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि ऑक्सीजन सरकारी और निजी अस्पतालों को सप्लाई करने का निर्देश हैं। हालांकि इंडस्ट्री के लिए गैस पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के अलावा अन्य जगहों पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कई ऐसे मरीज भी आ रहे हैं, जिन्हें सांस संबंधी समस्या है। ऐसे में आक्सीजन सिलिंडर (मेडिकल सिलिंडर) की जरूरत पहले से ज्यादा पड़ने लगी है। इसे देखते हुए गैस प्लांट बाजार में आक्सीजन गैस सिलिंडरों की सप्लाई कम कर दिया है। इससे बाजार में इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे असर मरीजों को भी उठाना पड़ रहा है। कई ऐसे मरीज हैं जो घर पर ही सिलिंडर के सहारे रह रहे हैं। उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पुरानी मंडी निवासी ओमप्रकाश तायल ने बताया कि उसकी बेटी हिमांशु गुप्ता को फेफड़े संबंधी बीमारी है। कोरोना काल में डॉक्टर के सलाह पर घर में ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे उसे रखा गया है। उन्होंने बताया कि करीब दो सप्ताह से गैस की सप्लाई सही तरीके से नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। तायल ने बताया कि गैस सप्लाई करने वालों ने बताया कि कंपनियों ने बाजार के लिए गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। तायल के अनुसार उन्हें रोजाना करीब दो सिलिंडर की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि इस बारे में डीसी आरके सिंह को ज्ञापन देकर रोजाना दो सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग करेंगे। तायल ने बताया कि पहले एक एजेंसी से गैस ले रहे थे। एजेंसी संचालक मेडिकल के बजाय इंडस्ट्रियल गैस सिलिंडर दे रहा था। इससे बेटी की हालात और खराब हो गई थी। मामला सामने आने पर इसकी शिकायत हेल्थ विभाग से की थी। इसके साथ ही सीएम, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य को शिकायत भेजी है। अभी इस पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इंडस्ट्री को गैस सप्लाई बंद
गैस सप्लाई करने वाले एजेंसी संचालक ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए दो सप्ताह से इंडस्ट्री के लिए गैस की सप्लाई बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि अब अस्पतालों को ही सप्लाई मिल रही है। संचालक ने बताया कि दो-तीन दिन से गाड़ियां भिवाड़ी में गैस सिलिंडर के लिए खड़ी हैं। लेकिन, गैस नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कंपनियों/इंडस्ट्री को गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों के लिए भी आसानी से गैस नहीं मिल पा रही है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो दुकान को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल और कोरोना मरीज के लिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध है। बाजार में गैस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली जाएगी
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें