फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में स्त्री रोग की ओपीडी दूसरी जगह होगी शिफ्ट, आईसीयू में लगी डॉक्टरों की ड्यूटी

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में फ्लू कॉर्नर के लिए अलग गेट बनाते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बढ़ते कोरोना वायरस मरीजों को देखते हुए नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बदलाव किया जा रहा है। इसमें अब गायनी और कोरोना पीड़ित गर्भवती महिलाओं का वार्ड एक जगह होगा। वहीं फ्लू कॉर्नर को कमरा नंबर आठ में शिफ्ट किया जाएगा। फ्लू कॉर्नर के बाहर मरीजों के बैठने के लिए शेड का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके साथ ही आईसीयू के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अब नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अस्पताल की स्त्री रोग वार्ड के बाहर मरीजों की काफी भीड़ हो जाती है। इससे अस्पताल में सोशल डिस्टेंस बनाए रखना चुनौती पूर्ण कार्य हो गया है। इसे देखते हुए नागरिक अस्पताल प्रबंधन स्त्री रोग और फ्लू वार्ड की ओपीडी में बदलाव करने जा रहा है। अब फ्लू कॉर्नर में स्त्री रोग और बच्चों की ओपीडी लगेगी। डायलिसिस सेंटर के पास स्थित हाल में महिलाओं और बच्चों के लिए ओपीडी का इंतजाम होगा। क्योंकि यहां पर काफी जगह है, ऐसे में मरीजों की भीड़ होने पर सोशल डिस्टेंस बना रहेगा। दूसरा अब गर्भवती महिलाएं कोरोना संक्रमित मिल रही हैं। ऐसे में स्त्री रोग वार्ड के पास ही गर्भवती महिलाओं के लिए वार्ड बना हुआ है। ऐसे में महिलाओं को जांच के लिए दूर नहीं जाना होगा। वहीं अब फ्लू कॉर्नर को अस्पताल के कमरा नंबर आठ में शिफ्ट किया जाएगा।
इस बारे डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि गायनी और बच्चों की ओपीडी को कमरा नंबर 11 में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। दूसरा फ्लू कॉर्नर को क मरा नंबर आठ में लाया जाएगा। इसके लिए मरीजों को अलग गेट होगा। मरीजों को बैठने के लिए दो शेड लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे मरीजों को बाहर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सोमवार से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आईसीयू वार्ड के लिए लगी डॉक्टरों की ड्यूटी
जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए नागरिक अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की ड्यूूटी लगा दी गई है। जिससे सांस के गंभीर मरीजों को वेटिलेंटर की सुविधा दी जा सके। अस्पताल में सात बेड का आईसीयू वार्ड है। ऐसे में गंभीर मरीजों को अब अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आईसीयू में डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि कोई कोरोना का गंभीर मरीज आए तो उसे भर्ती किया जाएगा। मरीज आते ही चार डॉक्टर आईसीयू में ड्यूटी देंगे। बता दें कि अब अस्पताल में मरीजों का एंटीजन टेस्ट हो रहा है। इसमें मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। दूसरा पीजीआई रोहतक में कोरोना के मरीजों की भीड़ है। ऐसे में वहां भी वेटिलेटर की समस्या आ रही है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को यह सुविधा देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें