फोटो नंबर-06 दोंगड़ा जाट में मेले के दौरान आयोजित दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाते अतिथि। स्र
सिहमा। दोंगड़ा जाट स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में दो दिवसीय बाबा का जागरण, भंडारे, मेले व खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए गांव के पंच दिनेश प्रजापति ने बताया कि मेले से पूर्व रात्रि बाबा भैया का जागरण आयोजित किया गया। इसमें गायकों ने बाबा भैया का भक्ति के गीतों से गुणगान किया। पंचायत की ओर से जिला पार्षद सचिन कुमार, समाजसेवी हेमंत भारद्वाज सिहमा, चेयरमैन राजकुमार दोंगड़ा अहीर, अजय शर्मा दिल्ली, बजरंग शर्मा दोंगड़ा जाट का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।
दिनेश चौधरी ने बताया कि मेले में 11 हजार की कुश्ती बलजीत बाघोत ने जीती। वहीं वाॅलीबॉल में पहले स्थान पर ककराला तथा द्वितीय स्थान पर दोंगड़ा जाट की टीम रही। कबड्डी में प्रथम टीम मिताथल भिवानी की रही। वही द्वितीय स्थान पर अर्जुन स्टेडियम जींद की टीम रही। मंच संचालन कर रहे सप्पू शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में प्रतियोगिताओं के सभी विजेता खिलाड़ियों को ग्राम सरपंच मुकेश कुमार जांगिड़ ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
समाजसेवी अजय शर्मा और बजरंग शर्मा ने कहा कि मेले आपसी भाई चारे और सांझी संस्कृति की धरोहर हैं। इस मौके पर अजित पंच, महावीर मास्टर, राजवीर पंच, जितेंद्र पंच, कृष्ण नंबरदार, डॉ. विकास, सतीश डीलर, दिनेश पंच तथा दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।