फोटो संख्या:-60 गांव बाघोत के मेले में लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। विज्ञप्ति
कनीना। शिवरात्रि पर गांव बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे बाघेश्वर धाम पहुंचने लगे। झूला, बैठी, खड़ी और डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों में खासा उत्साह रहा। शाम करीब 4:30 बजे तक 95 डाक कांवड़ पंजीकृत हो चुकी थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे कई वर्षों के मुकाबले सबसे अधिक भीड़ वाला दिन बताया गया।
महंत रोशन पुरी महाराज ने बताया कि करीब एक सप्ताह से कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला जारी है। राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गांव पोता सेवा समिति ने लगातार आठवीं बार ठंडे पानी की छबील लगाई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रहीं।