फोटो संख्या:-61 गांव राठीवासी में भूरास्ता मंदिर में गंगाजल चढ़ाते हुए केबिनेट मंत्री डॉ. अरविं
महेंद्रगढ़। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को भूरास्ता धाम गांव देवराली-राठीवास में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखा गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कावड़ियों का आना शुरू हो गया था। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कावड़ियों और शिवभक्तों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन में भाग लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. अरविंद शर्मा ने भूरास्ता धाम के विकास के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा के भाई राजू शर्मा भी कावड़ लेकर धाम पहुंचे। डॉ. अरविंद शर्मा ने उनका जलाभिषेक करवाया। मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक कंवर सिंह यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संवाद