नारनौल। जोधपुर से दिल्ली जा रहे एक यात्री का ट्रेन में बैग चोरी हो गया। उसमें नकदी व सोने के आभूषण रखे हुए थे। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस को दी शिकायत में जोधपुर के मकराना निवासी मधु पंवार ने बताया कि वह जोधपुर से दिल्ली की ट्रेन में एक मार्च को सफर कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन अटेली के पास सामान देखा तो उनके पास ही रखा था। जैसे ही ट्रेन रेवाड़ी पहुंची तो किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। उसमें सोने के जेवरात रखे थे। इसके अलावा 4000 हजार रुपये नकदी भी थी। रेलवे पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।