फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजपूत सभा होली पर्व के बाद चलाएगी सदस्यता अभियान

Sun, 24 Mar 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजपूत सभा महेंद्रगढ़ की शनिवार को माजरा चुंगी के नजदीक स्थित राजपूत धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली पर्व के उपरांत सभा गांव-गांव जाकर सभा का सदस्यता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान वर्ष 2022-23 का लेखाजोखा भी पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के संरक्षक सदस्य रत्न सिंह चेयरमैन ने की। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने निर्माण कमेटी से वर्ष 2013 से 2024 तक आय-व्यय का लेखा जोखा मांगा। चेयरमैन रत्न सिंह ने बताया कि राजपूत धर्मशाला के प्रथम तल का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसपर लेंटर लगाया जाएगा। इसके बाद आगामी बैठक सभा के अपने भवन में की जाएगी। साथ ही समाज में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। निर्माण कमेटी की ओर से पेश किए गए लेखाजोखा पर समाज के गणमान्य लोगों ने संतुष्टि जताई। साथ ही सभा ने निर्णय लिया कि प्रथम तल का काम पूरा होने तक यही निर्माण कमेटी देखरेख करेगी।
इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि होली पर्व के बाद सभा गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए 28 मार्च से एक अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर मास्टर सतेंद्र सिंह जवाहरनगर, राजकुमार सिंह, प्रो. ओमपाल सिंह, डॉ. नरेश खुडाना, ठाकुर दलीप सिंह पाथेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें