फोटो नंबर- 21गांव बड़गांव-बड़कोदा ग्राम पंचायत की वह जमीन जिस पर बनना है जिला स्तरीय स्टेडियम
- फोटो : 1
नारनौल। गांव बड़गांव-बड़कोदा में जिलास्तरीय स्टेडियम बनना प्रस्तावित है लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण शुरू नहीं होने से ना तो युवाओं को खेल का बेहतर प्रशिक्षण मिल पा रहा और न ही ग्रामीण पंचायती जमीन पर खेती कर पा रहे।
करीब डेढ़ साल पहले जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनाने के लिए बड़गांव व बड़कोदा की ग्राम पंचायत ने खेल विभाग को 14 एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद खेल विभाग द्वारा पंचायत को जमीन पर खेती नहीं करने और जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई थी।
बॉक्स
गांव में जिलास्तरीय स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब डेढ़ साल पहले 14 एकड़ जमीन बड़गांव व बड़कोदा ग्राम पंचायत की ओर से दी गई थी लेकिन अभी तक निर्माण प्रक्रिया के दस्तावेजों तक ही सिमित है।
-पूनम यादव, सरपंच, गांव बड़कोदा
वर्जन :
जिलास्तरीय स्टेडियम का नक्शा बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और बजट पास व वर्क टेंडर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल