नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम आस्था मंडल द्वारा शनिवार रात मोहल्ला संघीवाड़ा में श्याम जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरिओम गर्ग ने की।
इस मौके पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शर्मा ने मुख्य यजमान शुभम बारी से परिवार सहित बाबा श्याम का पूजन करवाया। सर्वप्रथम गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद बाद हन्नी अग्रवाल ने कितना प्यारा है सिंगार तेरी लेऊ नजर उतार, सतवीर बड़गांव ने एक बार मेरे घर आजा सांवरा, वेद प्रकाश सैनी ने मोर छड़ी लहराई रे, पंकज लखेरा ने खाटू को श्याम रंगीलो रे व विकाश जांगिड़ ने दीनानाथ मेरी बात छानी कौनी तेरे से तथा अनिल लखा धमाल सुनाकर भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया। जागरण में सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई। जागरण में नरेश जैन, सुरेश सोनी, मनोज वालिया, भारत भूषण वालिया, नवीन, सुनीता बारी देशराज, निर्मला देवी, देवेंद्र, सुधा बारी, भागीरथ बारी, जयप्रकाश, ज्ञानचंद बारी, राघव, भुनेश, पंकज, राहुल, रमेश बारी व राधेश्याम आदि मौजूद रहे।