फोटो संख्या:75- कनीना में कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक कर्ता--स्रो
कनीना। होली वाले जोहड़ पर हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी, रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 टीमें शामिल हुईं। आयोजनकर्ता नवीन यदुवंशी व नरेंद्र फौजी ने बताया कि रस्साकसी में 8 टीमों ने भाग लिया।
रस्साकसी में पहले स्थान पर बाबा मोलड़ नाथ कनीना की टीम, दूसरे स्थान पर अटेली मंडी की टीम रही। कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच बाबा पार्क शमन पुट्टी सोनीपत व अजय खोहरी रेवाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें बाबा पार्क शमन पुट्टी सोनीपत की टीम विजेता रही।
होली वाला क्लब कनीना व खोहरी क्लब रेवाड़ी के बीच खेला गया। इसमें खोहरी क्लब रेवाड़ी विजेता रही। सांगवान भिवानी व राहुल चितौली की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें सांगवान भिवानी विजेता रही। मोरखी जींद व हितेश कन्होरी रेवाड़ी के बीच खेला गया। इसमें हितेश कन्होरी रेवाड़ी की टीम विजेता रही। मिर्धा सोनीपत व बुरान झज्जर के बीच खेला गया, जिसमें मिर्धा सोनीपत विजेता रही।
बाबा पार्क शमन पुट्टी सोनीपत व गुरुकुल छितरोली के बीच खेला गया, जिसमें बाबा पार्क शमन पुट्टी सोनीपत विजेता रही। फाइनल बाबा पार्क शमन पुट्टी सोनीपत व सांगवान भिवानी के बीच खेला गया, जिसमें बाबा पार्क शमन पुट्टी सोनीपत पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर सांगवान भिवानी रहा। इस दौरान सज्जन सिंह, रतन सिंह, एडवोकेट पंकज, कृष्ण सिंह सहित कस्बावासी मौजूद रहे।