फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा ने किया सुसाइड: नीट में कम नंबर आने से थी परेशान, कई दिनों से तनाव में थी छात्रा

Sun, 03 Aug 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

नीट की परीक्षा में कम अंक आने से आहत एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट की परीक्षा में कम अंक आने से आहत एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा अभी राजस्थान के सीमावर्ती भगवाड़ी में पढ़ाई कर रही थी। साथ ही नीट परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी लेकिन नीट परीक्षा में कम अंक आने से छात्रा तनाव में रहने लग गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रा बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुंजपुरा निवासी अंशु ने शनिवार देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अंशु ने हाल ही में हुई नीट परीक्षा दी थी। जिसमें उसके कम नंबर आए थे। रिजल्ट के बाद से ही वह तनाव में थी। अब कहीं उसका अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं हो रहा था तो उसने मानिसक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। कम नंबर आने पर जब वह परेशान रहने लगी तो परिवार ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अंशु ने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां परिजनों ने बताया कि लड़की भगवाड़ी के एक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। परीक्षा में कम अंक आने से लड़की मानसिक रूप से परेशान थी लेकिन काफी समझाने के बाद भी हालात ठीक नहीं हुए। हमने मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें