फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दस सालों से निर्माण का इंतजार, उखड़े रोड़ों में लोगों की डगमगा रही चाल

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- मोहल्ला प्रजापत में बदहाल मार्ग--संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की तीन प्रमुख सड़कों को पिछले करीब दस वर्षों से निर्माण का इंतजार है। उखड़ी हुई सड़कें और गड्ढों से भरे मार्ग आमजन की चाल को डगमगाने पर मजबूर कर रहे हैं। रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के गोशाला रोड, प्रजापति मार्ग व कृष्णा कॉलोनी से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं, कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है।
इसी तरह मोहल्ला कुम्हारान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। इसके साथ-साथ मोहल्ला प्रजापति से आगे का मार्ग अभी भी जर्जर अवस्था में है। यह शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। इस मार्ग से 25 गांवों के लोग आवागमन करते है।
विज्ञापन

मसानी से रेलवे फाटक तक का मार्ग जर्जर अवस्था में है। जब यहां से बसे तेज गति से गुजरती है तब धूल दुकानों में घुस जाती है। नगरपालिका को इस मार्ग को तुरंत प्रभाव से बनाना चाहिए।
इसके बारे में कई बार नपा को अवगत करवा चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कृष्णा कॉलोनी से गांव माजरा तक का मार्ग टूटा हुआ है।

मोहल्ला प्रजापति से दोहान नदी तक का मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से अनेक वाहन गुजरते रहते है। अधिक गड्ढे होने के कारण दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। -बलबीर प्रजापत, मोहल्ला प्रजापति
-
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक यह मार्ग चार वर्ष पहले बनाया गया था। नए मार्ग बनने के बाद 6 महीने बाद यह सड़क मार्ग फिर से जर्जर अवस्था में हो गया है। नपा को तुरंत प्रभाव से इस मार्ग का निर्माण करना चाहिए।
-घीसाराम हलवाई, मसानी चौक
-
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से इन तीन सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। एस्टीमेट स्वीकृति व बजट मिलने के बाद इन सड़कों का निर्माण करवा दिया जाएगा। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- मोहल्ला प्रजापत में बदहाल मार्ग--संवाद- फोटो : katra news

फोटो संख्या:60- मोहल्ला प्रजापत में बदहाल मार्ग--संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें