फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुवानी में 101 कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का मंगल आरंभ

विज्ञापन
फोटो 13: श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
सिहमा। खंड के गांव गुवानी स्थित बाबा गैबीराम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। कथा के पहले दिन महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ 101 कलश यात्रा निकाली जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में पहुंची।
विज्ञापन

कथावाचक अलकनंदा किशोरी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम भी है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने और प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें