फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतुल ने 50 मीटर पिस्टल में बनाया 236 का स्कोर, अब प्री नेशनल में लेंगे भाग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22अतुल, शूटिंग ​खिलाड़ी - फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में 50 मीटर पिस्टल श्रेणी में भी अतुल ने बेहतर प्रदर्शन कर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। 50 मीटर पिस्टल में अतुल ने 30 गोलियां चलाकर 236 का स्कोर बनाया जो क्वालीफाई स्कोर से 31 अंक अधिक है।
विज्ञापन

प्री नेशनल में क्वालीफाई के लिए 205 का स्कोर बनाना अनिवार्य था। इससे पहले अतुल ने रविवार को भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर श्रेणी में प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया था। अतुल मुकाबले में किस स्थान पर रहे इसका परिणाम प्रतियोगिता के अंत में घोषित किया जाएगा।
कोच राहुल मेहता ने बताया कि मुकाबले के दौरान अतुल ने एकाग्रता बनाए रखी और अहम मौकों पर अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि स्टेट प्रतियोगिता में जिले भर से 9 खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक प्रिया व पासर ने 10 मीटर राइफल श्रेणी में व अतुल ने 10 व 50 मीटर पिस्टल श्रेणी में प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं शेष खिलाड़ियों के मुकाबले होने अभी शेष है। उन्होंने बताया कि अन्य खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा था। पहले 10 मीटर और अब 50 मीटर में प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई करना सपना सच होने जैसा है। अब प्री नेशनल प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित कर नियमित रूप से अभ्यास करने का प्रयास रहेगा। -अतुल, शूटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें