फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही एटीएम में कैश, लोग परेशान

Mon, 02 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहीं सुधरे बैंक के हालात
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से अटेली में एक एटीएम को छोड़कर किसी एटीएम में रुपये नहीं डाले जा रहे है जिससे लोगों को रुपये निकासी की परेशान कम नहीं हो पा रही है। ऐसे में यह रुपये का संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

 पंजाब नेशनल बैंक के ही अटेली में चार एटीएम हैं लेकिन एक भी एटीएम में रुपये नहीं डाले जा रहे है। सेंट्रल बैंक, यूको  बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैक के एटीएम बंद पड़े है। केवल एक ही स्टेट बैंक पटियाला में कैश डाला जाता है और बैंकों में कैश ही नहीं डाला जा रहा है। आज केनरा बैंक के एटीएम में भी रुपये डाले गए। वही पंजाब नेशनल बैंक में रुपये को लेकर लोगों ने शोर-शराबा किया। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने बैंक उपभोक्ताओं को दस हजार रुपये वितरित किए। इससे पहले दो हजार रुपये उपभोक्ताओं को देने की बात कही जा रही थी।  इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक उमेश ने बताया कि स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये बैंक वाले ही डलवाते हैं, जबकि उनके एटीएम में रुपये कंपनी वाले डालते है। एटीएम में रुपये डलवाने उनके हाथ में नहीं है।

बुजुर्गों को तीन माह नहीं मिली पेंशन
निजामपुर। नोटबंदी से सबसे अधिक परेशानी का सामना पेंशन धारकों को करना पड़ रहा है।  निजामपुर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बुजुर्गों,  दिव्यांग, विधवा व असहायों को पिछले तीन महीनों से सम्मान पेंशन नहीं मिला है। ग्राम सरपंच को अपनी पीड़ा बताने पर इन्हें  केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

रोपड़ सराय, आजमाबाद मौखुता, ब्राह्ममणवास, घाटासेर व छिलरो आदि के ग्रामीण लिच्छाराम, हेतराम, देव करण, कुल्डाराम,  भगवाना, रामकुमार, चरण सिंह, फूलाराम, उदमीराम, सुभाष व ग्यारसी लाल आदि ने बताया कि पिछले तीन माह से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। इसके चलते उन्हें पैसे के बिना दैनिक जरूरत का सामान भी नहीं  मिल पा रहा है। मौखुता के सरपंच अरुण, ब्राह्मणवास की सरपंच सुमन देवी, रोपड़ सराय के सरपंच चिरंजीलाल, घाटासेर की सरपंच रमेश देवी व छिलरो के  सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीण उनके पास आते है और पेंशन दिलवाने  की गुहार लगाते है। वहीं इस बारे में जब वे विभागीय अधिकारियों से बात करते हैं तो वहां से विभाग द्वारा पेंशन भेजी जा रही का जवाब मिलता है। इसके बावजूद भी उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है।

सीवीसी सदस्यों ने सीखा कैशलेस ट्रांसफर करने का तरीका

मंडी अटेली। बीडीपीओ कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा चलाये जा रहे कैशलेस जानकारी शिविर में सोमवार को सीवीसी सेंटर संचालकों को रुपये ट्रांजेक्शन करने की जानकारी दी गई।  
मास्टर ट्रेनर संदीप ने सीवीसी सेंटर सदस्यों को कैश निकालने व ट्रांसफर करने का तरीका बताया। सदस्यों के  मोबाइल पर स्टेट बैंक बीडी डाउनलोड किया। जिससे किसी भी बैंक के डेबिट  कार्ड से रुपये निकाले व जमा किए जा सकते है। सदस्यों ने इसमें खासी रुचि  ली। सीवीसी सेंटर संचालक ग्रामीणों को रुपये निकलवाने की जानकारी देंगे। कैंप में एफएसली खेमराम व बीसीए जिलेसिंह ने कहा कि डेबिट कार्ड से आसानी से दूसरे के खाते में रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें