फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात फरवरी से

Thu, 30 Jan 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय में एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात फरवरी से शुरू होगी। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर, डिस्को थ्रो, ऊंचीकूद व लंबीकूद सहित अन्य खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि सात फरवरी को महाविद्यालय के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से प्रतियोगिता के लिए 40 हजार रुपये की ग्रांट मिल चुकी है। पांच फरवरी को पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया की कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर मैदान की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है। विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सूची तैयार करेंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें