फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली क्षेत्र को 12.50 करोड़ की सौगात, गांवों में सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अटेली विधानसभा क्षेत्र में करीब 12.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इनसे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि गली, रास्ते और व्यायामशालाओं के निर्माण से ग्रामीण अंचल की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन


इसके तहत ब्लॉक कनीना, सीहमा और अटेली के गांवों में सड़क, जल निकासी और सामुदायिक भवनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। राता खुर्द में 7.34 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन डालने, महासर में 8.59 लाख से पार्क व फुटपाथ निर्माण और कारिया में 6.61 लाख से जल निकासी कार्य को स्वीकृति मिली है।
इसी प्रकार, गढ़ी रूथल में 20.51 लाख रुपये से फिरनी निर्माण, सुजापुर व फतेहपुर में 5.08-5.08 लाख की लागत से स्वागत गेट, चंदपुरा में 11.5 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क, सलीमपुर में लाइब्रेरी के फर्नीचर के लिए 4.90 लाख, खोड़ में नाले के निर्माण के लिए 19.19 लाख, बजाड़ में वेस्ट वॉटर पाइपलाइन के लिए 12.57 लाख और सैदपुर में 20.95 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स की गली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव पृथ्वीपुरा में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के लिए 3.80 लाख, सराय बहादुर नगर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए 27.46 लाख रुपये की लागत से एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा।
दौंगड़ा अहीर में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के लिए 8.90 लाख, सिलारपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के लिए 8.89 लाख, सागरपुर में सड़क के दीवार के निर्माण के लिए 8.19 लाख, कोटिया में जिम के ओपनिंग के लिए 3.9 लाख, स्याना में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के लिए 9.6 लाख, सिहोर में पंचायती फॉर्म के रास्ते के लिए 5.42 लाख व दीवार के निर्माण के लिए 6.50 लाख खर्च होंगे।
बाघोत में मेले के ग्राउंड में इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 10 लाख, खरखड़ाबास में रास्ते के लिए 9.46 लाख, सेहलंग में नाले के निर्माण के लिए 17.98 लाख, मानपुरा में जिम की ओपनिंग के लिए 3.9 लाख, झाड़ली में नाले के निर्माण के लिए 13.41 लाख, गाहड़ा में स्टेज में तीन साइड के लिए 7.95 लाख, ककराला स्कूल में ट्रैक निर्माण व लाइब्रेरी के लिए 17.26 लाख, दौंगली में पार्क के निर्माण के लिए 9.98 लाख, गोमला माता मंदिर में दीवार के निर्माण के लिए 9.56 लाख खर्च किए जाएंगे।
कोका में टाइलों की सड़क का निर्माण व रिपेयर के लिए 13.54 लाख, इसराना में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के लिए 16.24 लाख, ढाणा में 45.23 लाख रुपये की लागत से 2 एकड़ में पार्क व व्यायाम शाला बनाई जाएगी।
इसी प्रकार भड़फ में जिम हाल के निर्माण के लिए 17.5 लाख, बेवल में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के लिए 14.89 लाख, तिगरा में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के लिए 11.6 लाख, बेगपुर में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के लिए 2.3 लाख, राजपुरा में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के लिए 26.99 लाख रुपये खर्च होंगे।
बिहाली में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के लिए 15.3 लाख, बेगपुर में 1.99 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
रामबास में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के लिए 25.76 लाख, ताजपुर में 63.47 लाख, भड़फ में 9.71 लाख, इसराना में 15.72 लाख, कोटिया में 27.51 लाख, स्याना में 22.51 लाख, करीरा में 89.12 लाख, भड़फ में 24.8 लाख, ढाणा में 25.53 लाख, खैराना में 61.83 लाख, खैराना में 39.99 लाख, सुंदरह में 39.99 लाख, भिलवाड़ा में 8.89 लाख से कार्य करवाया जाएगा।
तिगरा में 2.6 लाख, दौंगड़ा अहीर में 67.41 लाख, कारिया में 56.84 लाख, बौचड़िया में 53.44 लाख, बाछौद में 45.13, लाख, कांटी में 55.71 लाख, सराय बहादुर 18.63 व कुंजपुरा में 30.43 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे ताकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें