फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 12 एकड़ गेहूं की फसल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव राता कला में वीरवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। आग लगने से करीब 12 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इससे किसान नरेश कुमार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कुल 24 एकड़ में गेहूं की बुआई की थी जिसमें से आधी फसल आग की चपेट में आ गई। सरपंच प्रतिनिधि वेदु राता ने बताया कि यह भूमि पंचायती थी जिसे पट्टे पर दिया गया था। फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका था। इसी दौरान अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसने तेजी से पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन लोगों का कहना है कि गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं। देरी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और भारी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि उसे हुए नुकसान की भरपाई हो सके और आगे राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें