फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली अब सीधा यूपी, उत्तराखंड व नेपाल बॉर्डर से जुड़ा

Tue, 07 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 07 ट्रेन का ठहराव होने पर लोको पायलट का स्वागत अभिनंदन करते हुए। प्रवक्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
मंडी अटेली। दौराई (अजमेर) टनकपुर (उत्तराखंड) के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार से अटेली में ठहराव शुरू हो गया है। इससे अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने ट्रेन के ठहराव पर सोमवार रात 22:55 पर लोको पायलट और गार्ड का फूल मालाओं से स्वागत किया। आरके शर्मा के अलावा भाजपा पदाधिकारियों में पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुगनचंद सैनी चेयरमैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन दौराई से 16:05 बजे चल कर अटेली स्टेशन पर 20:55 पर पहुंचने का समय है। सप्ताह में चार दिन चलने वाली ट्रेन का सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शनिवार को दोनों तरफ से आवागमन रहेगा।
विज्ञापन

प्रस्थान के दूसरे दिन 9:35 बजे टीयूपी टनकपुर से चलकर अटेली स्टेशन 7:15 पर पहुंचती है। दौराई (अजमेर) टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन कुल 779 किलोमीटर की दूरी तय करती है। पूरी ट्रेन यात्रा में 17 घंटे 30 मिनट लगते हैं। ट्रेन के आगमन पर पूर्व विधायक सीताराम यादव व जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि अटेली स्टेशन पर रुकने से क्षेत्र के लोगों की राजस्थान के साथ दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड व नेपाल बॉर्डर से कनेक्टिविटी हो गई है।
ट्रेन का स्वागत करने वालों में नपा चेयरमैन संजय गोयल, बिरेंद्र पार्षद प्रतिनिधि, संजय अग्रवाल, सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन, मनोज सेकवाल व प्रवक्ता सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें