फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने वाल्मीकि जयंती पर प्रस्तुतियां दीं

Tue, 07 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 08कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को सम्मानित करते विधायक। डीपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। महर्षि वाल्मीकि ऋषि और आदि कवि थे। जिन्होंने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की। यह बातें पूर्व मंत्री और विधायक ओमप्रकाश यादव ने मंगलवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

इससे पहले महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप जलाकर नमन किया। समारोह में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने भजन से विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को 5100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगलसेन, उपप्रधान वाल्मीकि सभा ताराचंद, चेयरमैन प्रवीण, वाल्मीकि सभा सचिव कुलदीप, वाल्मीकि सभा सदस्य राजेश चावरिया, उपप्रधान मार्केट कमेटी सुरेश चौधरी व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें