फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आठ साल बाद भी अधूरा अटल पार्क, लोगों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
फोटो नंबर-29अटल पार्क पूरा बनने से पहले ही  टूटी टाइलें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित मोहल्ला कैलाश नगर के अटल पार्क के निर्माण में कथित देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मोहल्ला वासियों ने उप नगर आयुक्त, नगर पालिका को ज्ञापन देकर पार्क के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और अधूरे कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेणु, संजना, मोनिका, सरोज, मंजू, हरीश, सुरेंद्र, कालूराम और अजय सहित निवासियों का कहना है कि पार्क का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। करीब आठ साल बाद भी लगभग 40 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। लोगों के अनुसार अब तक करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन पार्क की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
निवासियों ने आरोप लगाया कि बिना उचित लेआउट और लैंडस्केप योजना के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों के बीच दूरी करीब डेढ़ फीट रखी जा रही है, जिससे भविष्य में पार्क घना हो सकता है। चहारदीवारी, गेट, भूमि समतलीकरण और वॉक-वे की टाइलों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बंद लाइटें ठीक कराने, बच्चों के लिए खेल उपकरण और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पौधरोपण रोककर स्थलीय निरीक्षण और प्रशासनिक निगरानी में काम पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें