नांगल चौधरी। अनाज मंडी में शुक्रवार को अटल श्रमिक किसान कैंटीन का उद्घाटन किया गया। कैंटीन का शुभारंभ मार्केट कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर शर्मा ने किया। उद्घाटन अवसर पर मंडी परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, आढ़तियों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही।
चेयरमैन रमा शंकर शर्मा ने कहा कि इस कैंटीन का उद्देश्य मंडी में आने वाले किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस कैंटीन में मात्र 10 रुपये में कोई भी व्यक्ति भरपेट भोजन कर सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस कैंटीन के शुरू होने से मंडी में काम करने वाले मजदूरों और किसानों को अब बाहर महंगा खाना खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।