फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो बजे गेटपास जारी नहीं करने पर कर्मचारियों-किसानों में नोकझोंक

Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07मार्केट कमेटी सचिव से फरियाद करते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नई अनाज मंडी में मंगलवार को दोपहर दो बजे ही मंडी का गेट बंद कर दिया गया। इससे कई किसानों को निराश होकर घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

दो बजे गेटपास जारी नहीं करने पर मार्केट कमेटी कर्मचारियों और किसानों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद किसान शिकायत लेकर मार्केट कमेटी सचिव के पास पहुंचे, लेकिन सचिव ने गेट पास जारी करने के लिए मना कर दिया। मंगलवार को गेट पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसान बाजरा बेचने के लिए मंडी पहुंचे।
केवल दोपहर 2 बजे तक ही क्यूआर कोड स्कैन कर किसानों को गेटपास जारी किए गए और मंडी का गेट बंद कर दिया गया। दो बजे बाद पहुंचने वाले किसानों ने जब गेट पास काटने के लिए कहा तो मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने साइट नहीं चलने की बात कहकर उन्हें मना कर दिया लेकिन मंडी के अंदर खड़े वाहनों के गेट पास स्कैन कर गेटपास जारी किए जा रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद मंडी के बाहर खड़े किसानों ने विरोध किया और कर्मचारियों की क्यूआर कोड स्कैन करते हुए कर्मचारियों की वीडियो भी बनाई, लेकिन मार्केट कमेटी सचिव ने साइट नहीं चलने का हवाला देकर किसानों को मंडी में प्रवेश नहीं दिया और किसान मायूस होकर लौट गए।

इंसेट
2500 के भाव भी बिक सकता है बाजरा
2 बजे बाद पहुंचे किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव से फरियाद करते हुए गेट पास काटने की मांग की। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि दो साइट है और दोनों बंद है। इसलिए गेट पास जारी नहीं किए जा सकते। किसानों ने कहा कि किराया लगाकर आए हैं और व्यापारी कम भाव पर बाजरा खरीद रहे हैं, ऐसे में दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। इस पर सचिव ने कहा कि व्यापारियों को भाव उचित लगे तो ही बाजरा बेचे, हो सकता है सरकारी खरीद बंद होने के बाद व्यापारी बाजरा 2500 के भाव पर भी खरीदे।

दोपहर 2 बजे बाजरा लेकर मंडी पहुंच गया था। गेट पास नहीं काटा गया, जबकि मंडी के अंदर खड़े वाहनों के गेट पास काटे जा रहे थे। गेट पास जारी करने की व्यवस्था मनमाने ढंग से की जा रही है।-अनित लंबोरा, किसान, गांव बुढवाल
-
मंडी के बाहर खड़े किसानों के लिए साइट बंद थी, जबकि मंडी के अंदर खड़े किसानों के लिए साइट चालू थी। सचिव का कहना है कि गेटपास काटने के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है।-आशाराम, किसान,गांव-मंढाणा
विज्ञापन


वर्जन :
साइट नहीं चलने के कारण दोपहर 2 बजे बाद गेट पास जारी नहीं किए गए। साइट चलने का कोई निर्धारित समय नहीं है। यदि साइट बंद होती है तो मंडी के गेट बंद कर दिए जाएंगे। -नकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें